#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा में दो रात धार्मिक भजनों से गूंजेगा क्षेत्र: 11 को हरिराम बाबा और 14 अगस्त को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में सुख-समृद्धि और अच्छी बरसात की कामना को लेकर ग्रामीणों की ओर से दो बड़े धार्मिक जागरण आयोजित किए जाएंगे। 11 अगस्त को बाबा हरिरामजी महाराज और 14 अगस्त को वीर बिग्गाजी महाराज के नाम विशाल रात्रि जागरण होगा। दोनों आयोजनों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

11 अगस्त को हरिराम बाबा के नाम जागरण: सातलेरा गांव में ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देव बाबा हरिरामजी महाराज के नाम सामूहिक जागरण मंगलवार को होगा। इसमें राजियासर के प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे। जागरण आयोजक समिति के मालाराम व कुंभाराम शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस जागरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

14 अगस्त को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण: बिग्गा-तोलियासर सड़क मार्ग पर सातलेरा कांकड़ में 14 अगस्त को एक शाम वीर बिग्गाजी महाराज के नाम विशाल रात्रि जागरण होगा। जागरण समिति के जगदीश प्रसाद जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम में जोधपुर की कथा वाचक एवं भजन गायिका विमला एंड पार्टी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी।

किसानों की ओर से आयोजित इस जागरण को लेकर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। सातलेरा-बिग्गा कांकड़ पर आयोजित होने वाले जागरण के लिए किसानों ने आसपास के गांवों में संपर्क कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए