#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पत्नी पर गर्भावस्था छिपाकर पाइल्स के इलाज के बहाने गर्भपात करवाने और अस्पताल के सहमति पत्र पर पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, श्रीडूंगरगढ़ में इस्तगासा पेश किया है। इस्तगासे में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करवाने की मांग की गई है।

इस्तगासे के अनुसार प्रार्थी का विवाह वर्ष 2010 में हुआ था। दंपती का एक पुत्र है। प्रार्थी का कहना है कि वह व्यवसाय के कारण अधिकांश समय उड़ीसा में रहता था, जबकि उसकी पत्नी श्रीडूंगरगढ़ में रहने लगी थी। वर्ष 2021 के बाद पत्नी अपने पीहर चली गई और तब से वहीं रहने का आरोप है।

अस्पताल के दस्तावेज देखकर गर्भावस्था की जानकारी मिलने का दावा

प्रार्थी के अनुसार 26 सितंबर 2022 को उसकी पत्नी निजी हॉस्पिटल में भर्ती हुई और उसी दिन ऑपरेशन करवाकर घर चली गई। उस समय पत्नी ने पति को पाइल्स की समस्या के चलते ऑपरेशन करवाने की जानकारी दी थी। प्रार्थी का कहना है कि उसने इसे सामान्य उपचार मानकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

इस्तगासे में बताया गया है कि 27 मई 2026 को घर की सफाई के दौरान उसे अस्पताल से संबंधित दस्तावेज मिले। दस्तावेज देखने पर उसे कथित रूप से पता चला कि उसकी पत्नी उस समय करीब डेढ़-दो माह की गर्भवती थी। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था छिपाकर गर्भपात करवाया गया।

सहमति पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि अस्पताल के सहमति पत्र और गवाह के कॉलम में उसके नाम से फर्जी हस्ताक्षर किए गए। उसका कहना है कि उसे हिन्दी में हस्ताक्षर करना ही नहीं आता। इस्तगासे में आरोप लगाया गया है कि फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर दस्तावेज को वास्तविक बताकर चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

प्रार्थी ने पत्नी पर अन्य लोगों से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि ये सभी आरोप इस्तगासे में लगाए गए हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन