#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट कर ससुराल से निकालने और उसका स्त्रीधन वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। दोनों विवाहिताओं ने पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ की अदालत में परिवाद पेश किया है।

परिवाद के अनुसार विवाहिताओं की शादी जुलाई 2024 में हुई थी। शादी में पीहर पक्ष ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान, फर्नीचर, बर्तन और नकदी सहित काफी सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही उसे कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। ससुराल पक्ष कथित रूप से दहेज में 2 लाख रुपए नकद और मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करने, समय पर खाना नहीं देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप परिवाद में लगाए गए हैं।

गहने उतरवाकर दोनों बहनों को घर से निकाला
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि 14 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9 बजे दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। इसके बाद विवाहिताओं के पहने हुए गहने जबरन उतरवा लिए गए और दोनों बहनों को धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया गया। पीहर पहुंचकर विवाहिता ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

समझाने गए परिजनों को भी धमकी देने का आरोप
अगले दिन विवाहिता के पिता सहित अन्य लोग ससुराल पक्ष को समझाने के लिए पहुंचे। परिवाद के अनुसार उन्होंने परिवार बसाने और दहेज देने में असमर्थता जताते हुए विवाहिता को रखने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी किए बिना उसे वापस नहीं रखने की बात कही और धमकी भी दी। 16 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोग पीहर पहुंचे और फिर दहेज की मांग दोहराने का आरोप है। विवाहिताओं ने अपना स्त्रीधन वापस मांगा, लेकिन आरोप है कि उसे लौटाने से इनकार कर दिया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन