#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तिरंगे के रंग में रंगा श्रीडूंगरगढ़: कोर्ट में पौधरोपण, कांग्रेस कार्यालय में लोकतंत्र-संविधान की शपथ; घरों में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर शनिवार को पूरा श्रीडूंगरगढ़ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सरकारी और राजनीतिक कार्यालयों से लेकर सामाजिक भवनों और घरों तक ध्वजारोहण किया गया। हाथों में तिरंगा थामे लोगों के चेहरों पर आजादी के पर्व का उत्साह और गर्व साफ दिखाई दिया।

कोर्ट परिसर में पौधरोपण कर दिया हरित स्वातंत्र्य का संदेश: ध्वजारोहण के बाद कोर्ट परिसर में पौधरोपण किया गया। एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ और बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ पौधे लगाए। इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ भावी पीढ़ी को हरित और स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया।

प्रजापति छात्रावास में एकता का संकल्प: प्रजापति छात्रावास में समाज के वरिष्ठजन रामचन्द्र प्रजापत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कांग्रेस कार्यालय में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प: कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और देश की अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

स्कूल में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण का संदेश: श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल कांतिप्रकाश दर्जी और अतिथि अजीत कुमार पुगलिया ने ध्वजारोहण किया। कांति कुमार दर्जी ने विद्यार्थियों से ज्ञानार्जन, स्वास्थ्य और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

घर-घर में तिरंगा, बच्चों की आंखों में भविष्य के सपने: स्वतंत्रता दिवस का उत्साह कस्बे के घरों में भी नजर आया। महिलाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। वहीं मासूम बच्चे लहराते तिरंगे को निहारते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के सपनों में रंग भरते नजर आए।

NEXT: कोर्ट परिसर में पौधरोपण के साथ हरितम स्वातंत्र्य का सन्देश

NEXT: कॉंग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करते पूर्व विधायक गोदारा

NEXT: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते गोदारा

NEXT: प्रजापति छात्रावास में किया ध्वजारोहण

NEXT: SDP स्कूल में ध्वजारोहण के दौरान मौजूद स्टाफ व विद्यार्थी

NEXT: राष्ट्रीय ध्वज के साथ आंखों में चमक

NEXT: लहराते तिरंगे के साथ खुद का भविष्य देखती बालिका

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तिरंगे को सलामी के साथ राष्ट्र प्रथम का संकल्प, समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य पर अशोक झाबक सम्मानित, देखें सभी फ़ोटो🟢 तिरंगे के रंग में रंगा श्रीडूंगरगढ़: कोर्ट में पौधरोपण, कांग्रेस कार्यालय में लोकतंत्र-संविधान की शपथ; घरों में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह🟢 स्वतंत्रता दिवस: तिरंगे रंग में सजे बाबा भोलेनाथ, कोर्ट में एसीजेएम ने किया ध्वजारोहण