NEXT 24 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नेत्रदानी स्वर्गीय आशीदेवी सिंघी धर्मपत्नी स्वर्गीय राजमल सिंघी के निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुरूप नेत्रदान करवाया। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नेत्रदान प्रशासक अशोक झाबक के नेतृत्व में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।

परिषद की ओर से नेत्रदान करने वाले परिवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र परिषद मंत्री पीयूष बोथरा, नेत्रदान प्रशासक अशोक झाबक, सुमित बरड़िया, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा व उपाध्यक्ष मधु झाबक ने परिजनों को सौंपा।
कार्यक्रम में हनुमान श्यामसुखा, ओसवाल पंचायत मंत्री कांती कुमार पुगलिया, कमल बोथरा, अशोक बैद, चैनरूप नाहटा, प्रकाश सिंघी, कमल सिंघी, महेंद्र मालू, के. एल. जैन, तोलाराम पुगलिया, लूणकरण बोथरा सहित समाज के गणमान्य श्रावक मौजूद रहे।
पुण्य स्मृति में सेवा उपकरण भेंट करने की घोषणा: स्वर्गीय पांचीलाल- स्वर्गीय फूलीदेवी सिंघी और नेत्रदानी स्वर्गीय आशीदेवी सिंघी की पुण्य स्मृति में प्रतापमल, धनराज, प्रकाश सिंघी एवं पारिवारिकजनों ने तेरापंथ युवक परिषद को एक बायपैप (बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीन भेंट करने की घोषणा की। परिषद के अनुसार इससे सेवा कार्यों के विस्तार में मदद मिलेगी। इस दौरान समाजजनों ने दानदाता परिवार का ‘ॐ अर्हम्’ से अभिवादन किया।



















