#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ईद मिलादुन्नबी पर कल गूंजेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, रोशनी से जगमगाए मुस्लिम मोहल्ले

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत के मुबारक मौके पर बुधवार को कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। जुलूस सुबह 9:15 बजे जामा मस्जिद से रवाना होगा और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जामा मैदान पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।

मोहल्ले-मोहल्ले सजावट, घरों पर रोशनी
ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम मोहल्लों की फिजा बदली हुई नजर आ रही है। मस्जिदों, मदरसों और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी, झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। रात होते ही रोशनी से सजे घर और धार्मिक स्थल खास आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। जगह-जगह की गई सजावट से ईद मिलादुन्नबी की खुशियां नजर आ रही हैं।

जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी
असगर अली भाटी ने बताया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर समाज के लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल होंगे। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक और दरूदो सलाम की सदाओं से माहौल रूहानी नजर आएगा। समाज के युवाओं सहित बुजुर्ग और बच्चे भी आयोजन को लेकर उत्साहित हैं।

ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लिए खुशी और मोहब्बत का मुबारक अवसर है। इसी जज्बे के साथ कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी के स्वागत और आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भाजपा के निकाय सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, दाधीच बोले- हर वार्ड में मजबूती से लड़ेंगे चुनाव, बनाएंगे भाजपा का बोर्ड🟢 कांग्रेस की रणनीति बैठक में दिखा जोश, कार्यकर्ताओं ने कहा- इस बार श्रीडूंगरगढ़ में बनेगा हमारा बोर्ड🟢 ईद मिलादुन्नबी पर कल गूंजेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, रोशनी से जगमगाए मुस्लिम मोहल्ले🟢 184 यूनिट रक्तदान… महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा🟢 जन्मदिन पर बच्चों को बांटी पठन सामग्री, चेहरे पर आई मुस्कान🟢 बिग्गा के राधे आजाद बने भीम आर्मी के जिला सचिव🟢 वार्ड 6 में प्रीति शर्मा की एंट्री से बदलेंगे चुनावी समीकरण, पालिकाध्यक्ष की दौड़ में भी नाम चर्चा में🟢 रात 12 बजे तक बैठकी, कहीं टिकट की परीक्षा तो कहीं परिवार की दावेदारी… वार्डों में चुनावी चटकारा🟢 आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे तेयुप दिल्ली के 45 युवा, सेवा तीर्थ का मिला संदेश🟢 बच्चों की सर्जरी संबंधी बीमारियों के लिए आज नि:शुल्क शिविर, पहली बार पीडियाट्रिक सर्जन देंगे परामर्श