NEXT 29 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार सुबह मुख्य बाजार स्थित टैक्सी स्टैंड पर तहसील कार्यालय के डीड राइटर मोतीराम नायक के 40 हजार रुपए कहीं गिर गए। मोतीराम ने बताया कि वे तहसील कार्यालय से सुबह 10: 30 बजे टैक्सी स्टैंड पहुंचे थे। टैक्सी से उतरने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब संभाली तो उसमें रखे रुपए नहीं मिले।
काफी तलाश के बाद भी रुपए नहीं मिलने पर मोतीराम ने लोगों से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में 40 हजार रुपए मिले हों तो कृपया 8890265463 पर कॉल कर रुपए लौटाएं।



















