NEXT 30 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महासभा निर्देशित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से संचालित ज्ञानशाला का ज्ञानशाला दिवस सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं एवं ज्ञानार्थियों के मंगलाचरण ‘अर्हम् अर्हम्’ की वंदना से हुई।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने ज्ञानशाला के संचालन में मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए साध्वी लक्ष्यप्रभा के प्रति कृतज्ञता जताई। उन्होंने प्रशिक्षिकाओं, ज्ञानार्थियों, संयोजक, अभिभावकों और सहयोगी संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया।
पूर्व संयोजक एवं ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के विशिष्ट सहयोगी के. एल. जैन ने ज्ञानशाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान ज्ञानार्थियों ने मनमोहक नाटिका और गीतिका की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में संस्कार एवं संस्कृति का संदेश दिया।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा ने ज्ञानार्थियों को प्रेरक उद्बोधन देते हुए ज्ञान के साथ संस्कारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिकाओं को परीक्षा के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।
























