NEXT 29 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द से परेशान मरीजों के लिए रविवार को तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में नि:शुल्क फिजियोथैरेपी जांच एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर बसंत सुथार और डॉक्टर सचिन जांगिड़ मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श देंगे।
शिविर में बिना चीर-फाड़, ऑपरेशन और इंजेक्शन के आधुनिक फिजियोथैरेपी तकनीकों से उपचार किया जाएगा। मरीजों को एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में बदलाव संबंधी सलाह भी दी जाएगी। काइनेशियो टेपिंग सुविधा के जरिए उपचार की व्यवस्था भी रहेगी।
कमर दर्द, घुटनों का दर्द, सायटिका, स्लिप डिस्क, कोहनी व एड़ी का दर्द, मांसपेशियों में दर्द और सर्वाइकल जैसी समस्याओं से परेशान मरीज शिविर का लाभ ले सकेंगे। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।



















