#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में 11 को वोटिंग: कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, वेतन काटा तो होगी कार्रवाई

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरीय निकाय चुनाव-2026 में मतदान को लेकर प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश के आदेश जारी किए हैं। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को अवकाश देना नियोजकों के लिए अनिवार्य रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन के आदेश के अनुसार 9 सितंबर को बीकानेर नगर निगम तथा 11 सितंबर को नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान होगा। संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत ऐसे मतदाता, जो नौकरी, रोजगार या व्यवसाय के कारण किसी अन्य स्थान पर कार्यरत हैं, उन्हें भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा।

आकस्मिक कामगार भी दायरे में

औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कारोबार, व्यवसाय और अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ आकस्मिक कामगारों को भी मतदान के लिए अवकाश देना होगा। मतदान के लिए दिए गए अवकाश के कारण कर्मचारी के वेतन या मजदूरी में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा सकेगी।

अवकाश नहीं दिया तो नियोजक पर कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान दिवस पर कर्मचारी को वोट डालने के लिए अवकाश नहीं देने वाले नियोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों की सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दी जाएगी। आदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 28 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 वार्ड 33 में घर- घर ‘कमल’ फूल लेकर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, वोट की अपील का अंदाज बना चर्चा का विषय🟢 पैरों में घुंघरू, हाथ में ध्वजा और जुबां पर बाबा के जयकारे… सातलेरा-तोलियासर से रामदेवरा के लिए पैदल संघ रवाना🟢 जनता ने दागे सवाल तो मंच पर देने पड़े जवाब: श्रीडूंगरगढ़ में NEXT के चुनावी महासमर में आमने-सामने हुए पार्टी प्रतिनिधि🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 11 को वोटिंग: कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, वेतन काटा तो होगी कार्रवाई🟢 वार्ड 28 में भाजपा को समर्थन, निर्दलीय लीलाधर ओझा ने नारायण कलाणी के पक्ष में कदम खींचे