NEXT 11 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रामदेवरा की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गजनेर रोड पर भाईचारा ग्रुप की ओर से सेवा शिविर लगाया गया है। ग्रुप द्वारा लगातार 18वीं बार रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा की जा रही है। शिविर में पहुंच रहे पदयात्रियों को शीतल लस्सी सहित विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।

ग्रुप के मनोज सोनी ने बताया कि भाईचारा ग्रुप की ओर से प्रतिवर्ष रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों की सेवा की जाती है। इस वर्ष भी दो दिनों तक गजनेर रोड पर सेवा कार्य जारी रहेगा। शिविर में पदयात्रियों को शीतल लस्सी, कचौरी, पकौड़ी, सेव, केले सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।
सेवा कार्य में श्रीराम, ओमप्रकाश, गजानंद, मनोज, अशोक, प्रेम, पूनम, सुंदर, कालूराम, मुनिराम, धनराज, गोविंद, पवन, राजू सहित अन्य सेवार्थी सहयोग कर रहे हैं। पदयात्रियों की सेवा के लिए ग्रुप के सदस्य उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।





















