#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में लोकतंत्र का उत्सव: प्रवासी लौटे, विद्यार्थियों ने भी दिखाया जोश; दिनभर मतदान को लेकर रहा उल्लास

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 11 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव में शुक्रवार को शहर का माहौल लोकतंत्र के उत्सव में रंगा नजर आया। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही शहरवासियों में अपने मताधिकार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर शहर की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई।

NEXT: पहली बार मतदान का उत्साह- जयपुर में अध्ययनरत सृष्टि जैन सुपौत्री लीलाधर बोथरा ने अपने पिता के साथ घूमचक्कर से घर जाने की बजाय सर्वप्रथम मतदान किया उसके बाद अपने घर गयी।

महायज्ञ में आहुति देने प्रवासी भी पहुंचे
नगरपालिका चुनाव को लेकर शहर से बाहर रहने वाले प्रवासी नागरिकों में भी खासा उत्साह रहा। कई प्रवासी मतदान के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दी। मतदान के प्रति यह उत्साह शहर से बाहर रहने वाले लोगों की अपने शहर से जुड़ाव की तस्वीर भी दिखाता नजर आया।

विद्यार्थियों में भी दिखा मतदान का जोश
चुनाव के इस उत्सव से विद्यार्थी वर्ग भी अछूता नहीं रहा। खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में अपने मताधिकार को लेकर उत्साह नजर आया। युवाओं ने मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि शहर के भविष्य को तय करने की जिम्मेदारी के रूप में लिया।

गलियों से मतदान केंद्रों तक दिखा चुनावी रंग
दिनभर शहर की गलियों और बाजारों से लेकर मतदान केंद्रों तक चुनावी माहौल नजर आया। परिवारों के साथ लोग मतदान करने पहुंचे तो युवा और बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ वोट डालते दिखाई दिए। कुल मिलाकर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में मतदान महज वोट डालने की प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि शहरवासियों के लिए लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी का उत्सव बन गया।

NEXT: शौकत्त मनीहार ने किया मतदान (वार्ड-6)

NEXT: पवन बरड़िया ने दिया मतदान

NEXT: जोशी भाइयों ने किया मतदान

NEXT: सक्रिय युवा असगर अली ने किया मतदान (वार्ड 7)

NEXT: भाग्यश्री डागा शादी के बाद पहला वोट, सिलीगुड़ी से आकर दिया वोट (वार्ड 33)

NEXT: श्रीडूंगरगढ़ वार्ड नंबर 37 में चुनी देवी सोमाणी (उम्र 95) ने सपरिवार बूथ पर जाकर अपना अमूल्य वोट दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लोकतंत्र का उत्सव: प्रवासी लौटे, विद्यार्थियों ने भी दिखाया जोश; दिनभर मतदान को लेकर रहा उल्लास🟢 श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026 बूथवार वोटिंग की लिस्ट देखें🟢 श्रीडूंगरगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान, 73.53% वोटिंग🟢 रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा में जुटा भाईचारा ग्रुप, 18वीं बार लगाया शिविर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में मतदान शुरू, देर रात तक बूथों पर डटी रही निर्वाचन टीम