#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्याम जयकारों से गूंजा श्रीडूंगरगढ़, 200 भक्त खाटूधाम के लिए पदयात्रा पर रवाना

By Next Team Writer

Published on:

श्याम धोरा से निकली पदयात्रा, मुख्य बाजार में जगह-जगह हुआ स्वागत; अखंड ज्योत रहेगी साथ

NEXT 16 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बाबा श्याम के दर्शन की आस्था और भक्ति का उत्साह बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर नजर आया। श्री श्याम परिवार संघ के बैनर तले करीब 200 श्याम भक्तों का जत्था आडसर बास के उत्तर दिशा में स्थित श्याम धोरा मंदिर से खाटूधाम के लिए पदयात्रा पर रवाना हुआ। रवाना होने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और बाबा श्याम की ज्योत के समक्ष मंगलकामना की गई।

पदयात्रा जैसे ही शहर के मुख्य बाजार से होकर निकली, माहौल भक्तिमय हो गया। हाथों में निशान और बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े। ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से आसमान गूंज उठा। बाजार में जगह-जगह लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

संघ के सूर्यप्रकाश सोनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्याम तक की पूरी पदयात्रा में अखंड ज्योत भी साथ रहेगी। सात दिन की इस पदयात्रा के बाद श्रद्धालु 22 सितंबर को खाटूधाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करेंगे। पदयात्रा को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।

पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लोगों ने विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं कीं। भक्तों का जत्था जैसे-जैसे मुख्य बाजार से आगे बढ़ा, शहर का माहौल बाबा श्याम की भक्ति में रंगा नजर आया।

NEXT: अखंड ज्योत रहेगी साथ

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्याम जयकारों से गूंजा श्रीडूंगरगढ़, 200 भक्त खाटूधाम के लिए पदयात्रा पर रवाना🟢 नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर आज सामाजिक बैठक, रोकथाम के उपायों पर होगा मंथन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सामूहिक खमतखामणा: संवत्सरी पर भूलों के लिए मांगी क्षमा, गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को किया माफ