#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

SI-प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा रविवार को, बीकानेर में 13,584 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान लोक सेवा आयोग की उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 रविवार को जिले के 47 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिन्दी और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा के लिए 29 सरकारी और 18 निजी विद्यालयों को केन्द्र बनाया गया है।

जिले में परीक्षा के लिए 13,584 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा व्यवस्था के लिए 1,132 वीक्षक, 65 ऑब्जर्वर, 16 उप समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। निगरानी के लिए 8 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक उड़नदस्ते में प्रशासनिक, पुलिस और शिक्षा सेवा के एक-एक अधिकारी शामिल रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) रीना को परीक्षा समन्वयक और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ. रामगोपाल शर्मा को सह समन्वयक बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ पुलिस नोडल अधिकारी होंगे।

ड्यूटी से गैरहाजिर रहे वीक्षक तो होगी सख्त कार्रवाई

परीक्षा समन्वयक ने सभी केन्द्राधीक्षकों और वीक्षकों को शनिवार की तैयारी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। सरकारी केन्द्रों पर 50 प्रतिशत और निजी केन्द्रों पर 75 प्रतिशत वीक्षक सरकारी कार्मिक रहेंगे। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों व अन्य कार्मिकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हर केन्द्र पर 2 वीडियोग्राफर, सीसीटीवी से निगरानी

परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पारदर्शिता के लिए प्रत्येक केन्द्र पर दो-दो वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। प्रश्नपत्रों की प्राप्ति से लेकर संग्रहण, वितरण और परीक्षा के बाद सील्ड पैकेट आयोग को भेजने तक की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष 0151-2226031 भी शुरू किया गया है।

60 मिनट पहले तक ही प्रवेश, 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। पहचान के लिए नवीनतम मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा। आधार पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट होने पर नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो वाला मूल ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र लाया जा सकेगा। सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और पहचान प्रक्रिया को देखते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले केन्द्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

घड़ी, बेल्ट, हैंडबैग और करेक्शन पेन पर रोक

परीक्षा केन्द्र में करेक्शन पेन, व्हाइटनर और सफेदा नहीं ले जा सकेंगे। घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंडबैग, हेयरपिन, गंडा-ताबीज, कैप, हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल व मफलर सहित कई सामान प्रतिबंधित रहेंगे। पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता, पैंट या पायजामा और हवाई चप्पल पहनकर आएं। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता-ब्लाउज और हवाई चप्पल या स्लीपर पहनकर आएं। बालों में साधारण रबर बैंड रखने की सलाह दी गई है। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक धारण करने की अनुमति रहेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बिजनेस आइडिया है तो दिखाइए हुनर, स्टार्टअप क्वेस्ट में मिलेगा मंच; 10 लाख से ज्यादा की पुरस्कार राशि🟢 SI-प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा रविवार को, बीकानेर में 13,584 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा🟢 पुगलिया ने तेरापंथ युवक परिषद को भेंट की ब्लड डोनेशन बस, CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना