#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय: 23 सितंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति, 24 को सरपंच-वार्ड पंचों की निकलेगी लॉटरी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर सरकार ने आरक्षण लॉटरी की तारीखें तय कर दी हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से 16 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार 23 सितंबर को जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी होगी।

विभागीय आदेश के अनुसार प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूरी कराने के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला स्तर पर आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया के लिए 23 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

24 सितंबर को गांवों की तस्वीर होगी साफ

उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को निकाली जाएगी। इस लॉटरी के बाद ग्राम पंचायतों में कौन सा पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, इसकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियां भी तेज होने की संभावना है।

जिला प्रमुख पदों की लॉटरी पहले ही हो चुकी

आदेश में बताया गया है कि जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के आरक्षण का निर्धारण/लॉटरी 13 अगस्त 2026 को ही पूरी की जा चुकी है। अब जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंचों के पदों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी की जानी है।

विभाग ने सभी जिला कलक्टरों और उपखंड अधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तोलियासर में लगा 3.15 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली समस्या से राहत की उम्मीद🟢 व्हाट्सऐप अकाउंट सुरक्षित रखना है तो ये 7 सेटिंग्स जरूर करें: राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी🟢 पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय: 23 सितंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति, 24 को सरपंच-वार्ड पंचों की निकलेगी लॉटरी🟢 भामाशाह मोहनलाल सिंघी की पुत्रवधू सविता देवी का निधन🟢 ट्रक ने कार-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, कार सवार दो की मौत, 4 घायल