NEXT 16 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रिड़ी गांव के पास आज बुधवार कुछ देर पहले एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार रामदयाल पुत्र नोरंग नाथ निवासी रिड़ी घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायल को श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।






























