NEXT 16 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से तेजा दशमी के अवसर पर 20 सितंबर को भव्य मेला एवं जागरण आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने तेजा मंदिर में बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।
ट्रस्ट के अनुसार 20 सितंबर की शाम 7 बजे अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद रात 9 बजे से जागरण शुरू होगा। इसमें अनिल नागौरी एंड पार्टी नागौर, पूजा जांगिड़ एंड पार्टी जयपुर, दिनेश माली एंड पार्टी नागौर तथा नवल गुरु एंड पार्टी बीकानेर तेजाजी के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं बाबूनाथ राणा, अंजली एंड बाया तथा मुकेश राजस्थानी द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
21 सितंबर को सुबह 8 बजे हवन एवं पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
गांव-गांव प्रचार के लिए वाहन रवाना
आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रस्ट की ओर से गांवों में वाहन रवाना किए गए हैं। ये वाहन गांव-गांव पहुंचकर एलाउंसमेंट और पंपलेट के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देंगे तथा मेले एवं जागरण में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।
ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा के साथ कमेटी सदस्य गोपाल सायच, मास्टर प्रभुराम बाना, सीताराम सीवर, चांदराम चाहर, तुलछीराम गोदारा, मोहन सारण, भंवरलाल बाना, हजारीमल जांगू, भंवरलाल गोदारा, भंवरलाल सारण, देवाराम सायच और श्रवण जाखड़ सहित गणमान्य लोग तेजा मंदिर पहुंचे और आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।






























