#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

धन्वन्तरि हॉस्पिटल के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। धन्वन्तरि हॉस्पिटल के आगे खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। चोरी की यह वारदात हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित सुशील मेघवाल ने पुलिस थाने में परिवाद देकर मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

परिवाद के अनुसार कालू बास निवासी सुशील मेघवाल धन्वन्तरि हॉस्पिटल के पास स्थित परचून की दुकान पर काम करता है। वह रोजाना की तरह 14 सितंबर को सुबह करीब 9:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल हॉस्पिटल के आगे खड़ी कर दुकान पर चला गया। दोपहर करीब 3:15 बजे घर से खाना खाकर लौटने के बाद भी उसने मोटरसाइकिल वहीं खड़ी रखी।

शाम करीब 7:01 बजे दुकान से घर जाने के लिए जब वह हॉस्पिटल के आगे पहुंचा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इसमें एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आता दिखाई दे रहा है। वह सीधे मोटरसाइकिल के पास पहुंचा, उस पर बैठा और चाबी लगाकर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर वहां से ले गया।

चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर RJ07KS6211 है और वाहन पीड़ित के पिता मनोज कुमार मेघवाल के नाम से पंजीकृत बताया गया है। पीड़ित ने मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धन्वन्तरि हॉस्पिटल के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात🟢 श्याम जयकारों से गूंजा श्रीडूंगरगढ़, 200 भक्त खाटूधाम के लिए पदयात्रा पर रवाना🟢 नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर आज सामाजिक बैठक, रोकथाम के उपायों पर होगा मंथन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सामूहिक खमतखामणा: संवत्सरी पर भूलों के लिए मांगी क्षमा, गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को किया माफ