NEXT 17 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़- समंदसर निवासी और कटक प्रवासी टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन, कटक के वरिष्ठ सदस्य एवं भामाशाह मोहनलाल सिंघी की पुत्रवधू तथा योगेश कुमार सिंघी की धर्मपत्नी सविता देवी का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बुधवार रात्रि करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
सविता देवी के निधन की खबर से सिंघी परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार 17 सितंबर को सुबह 11 बजे उनके निवास कल्पतरू, गंगामंदिर से रवाना होगी। अंतिम यात्रा खाननगर श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



























