NEXT 19 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। घास मंडी स्थित भैरूं प्लाजा में 14 सितंबर से निरंतर गणेश पूजन का आयोजन किया जा रहा है। प्लाजा के दुकानदारों की ओर से प्रतिदिन श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे गणेश पूजा और शाम 7:15 बजे आरती होती है। इसी क्रम में शनिवार शाम 4:30 बजे भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्लाजा के दुकानदारों में खासा उत्साह है। सुंदरकांड में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल पर गणपति के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ है।



















