#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बाबा भैरवनाथ की भक्ति में डूबा श्रीडूंगरगढ़, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

By Next Team Writer

Published on:

तोलियासर में फूलों से भव्य सजावट, सवा 601 किलो लड्डू का भोग; बिग्गा धाम में 101 किलो रोटे का प्रसाद

NEXT 25 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बाबा भैरवनाथ की आराधना में शुक्रवार को पूरा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में बाबा के जयकारों की गूंज सुनाई दी और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। तोलियासर, बिग्गा व लखासर धाम के साथ कस्बे के भैरवनाथ मंदिर, काला-गोरा भैरव मंदिर और आडसर बास स्थित भैरव धोरा मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन और आकर्षक सजावट की गई।

तोलियासर धाम में विशेष श्रृंगार और छप्पन भोग
विश्वरक्षक बाबा काल भैरव के तोलियासर धाम में अलसुबह बाबा का विशेष पूजन किया गया। स्व. भीकमचंद सेठिया परिवार की ओर से मंदिर में ताजा फूलों से भव्य सजावट करवाई गई। बाबा को विशेष छप्पन भोग लगाया गया। वहीं 601 किलो लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा। बाबा के श्रृंगार में अंजीर की विशेष माला आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर में लाइटिंग डेकोरेशन भी करवाया गया है। दोपहर में बाबा का महाअभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

दूर-दराज से पहुंचे बाबा के भक्त
बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के कस्बों से श्रद्धालु पहुंचे। पंजाब, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

बिग्गा धाम में 101 किलो रोटे का भोग, रात को जागरण
बिग्गा धाम में बाबा भैरव को 101 किलो रोटे का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही रात 9 बजे से आकृति मिश्रा एंड पार्टी, भीलवाड़ा की ओर से भव्य जागरण होगा। भजनों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु बाबा की भक्ति में देर रात तक रमेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए