NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गा बास वार्ड नंबर 17 में मां काली मित्र मंडली की बैठक हुई। इसमें हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी देशनोक के लिए पैदल यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। मंडली की ओर से इस वर्ष 12वीं भव्य पैदल यात्रा निकाली जाएगी।

मंडली के अनुसार 16 अक्टूबर को शाम 3 बजे बिग्गा बास वार्ड नंबर 17 स्थित काली माता मंदिर से संघ देशनोक के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बैठक में यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में इमरान खान, आशीष सेवग, संदीप नाई, बनवारी नाई, हरवीर चौधरी, अनिल सेवग, सद्दाम कायमखानी, सोनू मीणा, जीतू नाई, बुलाकी खाती और श्रवण मोट सहित मंडली के भगत मौजूद रहे।



















