#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गांधी- शास्त्री जयंती पर विधायक सारस्वत ने चलाया स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार व बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था देखी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, भाजपा पार्षद, नगरपालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।

इसके बाद विधायक सारस्वत ने मुख्य बाजार और बस स्टैंड पहुंचकर सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाजार में नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बेसहारा पशुओं को गौशाला भेजने और बाजार क्षेत्र में आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व नगरपालिका कर्मचारियों को दिए।

विधायक सारस्वत ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर के लिए प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता भी जरूरी है। गांधी जयंती स्वच्छता, सेवा और जिम्मेदारी के प्रति संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।

इस दौरान जनप्रतिनिधि दिलीप सिंह, ओम नाई, भरत सुथार, आईदान पारीक, अशोक सोनी, रामसिंह जागीरदार, रामचंद्र, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र चूरा, शिव स्वामी, तोलाराम सारस्वत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियाँ, लोकेशनाथ सिद्ध, राधेश्याम ज्याणी, महेंद्र पारीक, नरेश राजपुरोहित, जेपी स्वामी, गजानंद दाधीच, भरत सारस्वत, गिरिराज आसोपा, मनीष नौलखा, मोहन गिवारिया, पूर्व पार्षद रजत आसोपा, लोकेश गौड़, महादेव तावणियां, शहर महामंत्री मदन सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और स्वावलंबन का संदेश🟢 गांधी- शास्त्री जयंती पर विधायक सारस्वत ने चलाया स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार व बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था देखी🟢 16 अक्टूबर को बिग्गा बास से देशनोक के लिए निकलेगी मां काली मित्र मंडली की 12वीं पैदल यात्रा🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, गोदारा बोले- दोनों के विचार आज भी प्रासंगिक🟢 स्टेट हाईवे पर पिकअप व बाइक की टक्कर, दो घायल🟢 पंचायतीराज चुनावों से पहले भाजपा ने कसी कमर, सीएम बोले- बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत