NEXT 23 अक्टूबर, 2026, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की प्रताप बस्ती स्थित श्री हनुमान मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।

पुजारी अशोक गुसाईं ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर मंदिर में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ, बाबा का भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा-अर्चना, भजन संध्या और महाआरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजक समस्त प्रताप बस्ती की ओर से क्षेत्र के धर्मप्रेमियों, श्रद्धालुओं और आमजन से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।























