NEXT 2 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास निवासी 65 वर्षीय संपतलाल बोथरा पिछले 18 दिनों से लापता हैं। वे 15 अक्टूबर को घर से निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
परिजनों के अनुसार संपतलाल बोथरा पुत्र स्वर्गीय दीपचंद बोथरा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। वे पहले भी कई बार घर से चले जाते थे और 5 से 7 दिन बाद वापस लौट आते थे। लौटने पर पूछने पर घूमने जाने की बात बताते थे। उनकी शादी नहीं हुई है और न ही उनकी कोई संतान है। इस बार 18 दिन बीत जाने के बावजूद वापस नहीं लौटने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।
उनके भतीजे मुकेश बोथरा ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट देकर तलाश करवाने की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार संपतलाल का कद करीब 5 फीट 11 इंच है, रंग सांवला है और सिर पर छोटे-छोटे बाल हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संपतलाल बोथरा के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो मोबाइल नंबर 7877005123 और 9898790222 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर लाया जा सके।



















