स्व. रेवंतराम शर्मा और वीरेंद्र सारस्वत विक्की की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ शिविर, सुबह 9 से शाम 6:30 बजे तक चला रक्त संग्रहण
NEXT 2 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के बिग्गा गांव स्थित तावनिया पंचायत भवन बड़ाबास में सोमवार को स्वर्गीय रेवंतराम शर्मा और वीरेंद्र सारस्वत विक्की की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिग्गा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 411 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में पीबीएम अस्पताल बीकानेर की रक्त संग्रहण टीम के साथ जन सेवा केंद्र बीकानेर की टीम ने भी सेवाएं दीं। पीबीएम अस्पताल की टीम ने ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. एलके कपिल एवं डॉ. रमेश धाभाई के नेतृत्व में रक्त संग्रहण किया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ शिविर शाम 6:30 बजे तक जारी रहा।
इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. एलके कपिल ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हमारा रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
रक्त संग्रहण टीम में डॉ. केके मिड्डा, डॉ. विनम्र सक्सैना, डॉ. राजेश राठी, नेहा, कविता, किशोर कुमार, राधेश्याम शर्मा, मोहम्मद वसीम, कलामुद्दीन, संजय, नरेंद्र, अशोक, मांगीलाल, संतोष, सीताराम, बनवारीलाल, संजय जोशी एवं चेतन सहित कई चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं दीं।
गौरीशंकर तावनियाँ ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में गांव के युवाओं और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर ग्रामीण मोतीलाल तावनिया, जगदीश प्रसाद एवं देवकिशन तावनिया सहित कार्यकर्ताओं ने रक्त संग्रहण टीम का आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया।
























