NEXT 14 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीदासर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामदेवरा की नवनिर्वाचित सरपंच पूजा देवी कताला (मेघवाल) शनिवार को अपने पति श्रवण पटवारी के साथ अपने पीहर श्रीडूंगरगढ़ के अम्बेडकर कॉलोनी, कालूबास पहुंचीं। यहां पूर्व पार्षद मंगतूराम मेघवाल के निवास पर मेघवाल समाज एवं मोहल्लेवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

सरपंच निर्वाचित होने के बाद पहली बार पीहर पहुंची बेटी का समाज के लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने साफा एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समाज के लोगों ने पूजा देवी के सफल कार्यकाल और ग्राम पंचायत रामदेवरा में विकास के नए आयाम स्थापित होने की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद मंगतूराम मेघवाल, पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल, पोकरलाल मेघवाल, नानूराम मेघवाल, जगदीश मेघवाल, भंवरलाल जी जयपाल, भीम आर्मी के पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय, सुनील आजाद सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिलाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।





















