#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी धड़कन

By Next Team Writer

Published on:

खेतों में चल रहा मूंगफली कटाई-चुगाई का काम हो सकता है प्रभावित, अगले दो दिन बारिश की संभावना

NEXT 14 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और अंचल में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

NEXT: सातलेरा में बरसे मेघ

दरअसल, इन दिनों खेतों में मूंगफली की कटाई और चुगाई का काम चल रहा है। ऐसे में बारिश होने से किसानों की मेहनत प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खेतों में नमी बढ़ने से मूंगफली निकालने का काम रुक सकता है, वहीं जमीन गीली होने के कारण चुगाई करना भी मुश्किल हो जाएगा।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। यदि बारिश का दौर बढ़ता है तो मूंगफली की कटाई और चुगाई के काम में देरी हो सकती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी धड़कन🟢 बामनवाली के सम्पत सारस्वत तीसरी बार करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, पीयूष गोयल के साथ जाएंगे मिस्र-इटली🟢 पीहर पहुंची सरपंच बेटी, मेघवाल समाज ने किया गर्मजोशी से स्वागत