श्रीकृष्ण सत्संग समिति ने आयोजित किया सम्मान समारोह, 500 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
NEXT 16 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आडसरबास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में रविवार को श्रीकृष्ण सत्संग समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्वामी कृष्णानंद महाराज के 13 माह तक चले पादुका पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले गुरु सेवकों का उपहार और नकद राशि भेंटकर सम्मान किया गया।

गौरतलब है कि श्री राधा कृष्ण कुंज में 13 माह तक स्वामी कृष्णानंद महाराज की पादुकाओं का पूजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन हरिकीर्तन, रामचरितमानस और श्रीमद्भगवद्गीता के पाठ हुए। देशभर से महाराज के अनुयायी यहां पहुंचे। पूरे आयोजन में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से अपनी सेवाएं दीं।
सेवा करने वालों को मंच से किया सम्मानित
समारोह में कमलाबाई, मंजूबाई, संजूबाई, तरुण गुसाईं, कपिल, नवरत्न दर्जी, टीकाराम, मेघ सिंह, रमेश तिवाड़ी, मदन गोपाल शर्मा, शुभम, राघव, मनोज पंडित, योगेश, गुड़िया, हरीश टेंट वाले, रामकिशन हलवाई, हुलासजी मुनीम, मनोज दुबे, सीताराम, अजय, ब्रजकिशोर, कृष्ण, मनोज व्यास और अनिल शर्मा सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ताओं को मंचासीन अतिथियों ने सम्मानित किया।
सेवादारों के प्रति कृतज्ञता जरूरी : सोमाणी
समिति के मंत्री बाबूलाल लखोटिया ने कहा कि हमारी उच्च परंपराओं में सम्मान की परंपरा भी श्रेष्ठ मानी गई है। सेवादारों के प्रति हमेशा कृतज्ञता का भाव रहना चाहिए। समारोह अध्यक्ष एवं उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने बताया कि गुरुजी के पादुका पूजन के वर्षभर के कार्यक्रम की स्वीकृति मिलना आसान नहीं होता। इसके लिए पहले दो वर्षों तक स्थानीय स्तर पर मानस, गीता पाठ और कीर्तन जैसे आयोजन करने होते हैं। उनका परिवार पांच दशक से स्वामी कृष्णानंद महाराज की सेवा-पूजा और भक्ति से जुड़ा हुआ है।
ज्योतिषाचार्य श्यामसुन्दर लखोटिया ने प्रवचन के माध्यम से जीवन के उत्तम सूत्र बताए। कार्यक्रम में गोपाल राठी (नागपुर), मनोज कलाणी, मदनगोपाल शर्मा और तरुण गुसाईं मंचासीन रहे। समारोह में महाराज के परिकर से जुड़े करीब 500 गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन डॉ. चेतन स्वामी ने किया।




















