#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बुलाकी शर्मा को मिला 41 हजार रुपए का चुन्नीलाल सोमाणी कथा पुरस्कार

By Next Team Writer

Published on:

श्याम महर्षि बोले- अपनी भाषा को बचाना लोकतंत्र बचाने जितना ही महत्वपूर्ण, लोक भाषाओं के संरक्षण के लिए आमजन में जागरूकता जरूरी

NEXT 16 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ख्यातिलब्ध व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को श्री चुन्नीलाल सोमाणी कथा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में आयोजित समारोह में उन्हें 41 हजार रुपए की नकद राशि, शॉल, साफा और श्रीफल भेंट किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थानी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि दुनिया में तेजी से लोक भाषाएं लुप्त होती जा रही हैं, जो चिंता का विषय है। अपनी भाषा को बचाना लोकतंत्र को बचाने जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा के संरक्षण के लिए न तो सरकारें गंभीर हैं और न ही आमजन में अपेक्षित जागरूकता है। उन्होंने बुलाकी शर्मा के लेखन को राजस्थानी में व्यंग्य विधा को प्रतिष्ठा दिलाने वाला बताया।

पुरस्कार के प्रायोजक उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने कहा कि लेखकों को सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच अपने मौलिक लेखन को बचाए रखने के प्रयास करने चाहिए। मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. मदन गोपाल लढा ने कहा कि बुलाकी शर्मा की व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में सुदीर्घ तपस्या रही है। उन्होंने समाज के प्रत्येक क्षेत्र की विषमताओं और विद्रूपताओं को अपने लेखन में उजागर किया है।

व्यंग्यकार शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जब तक पाठक तैयार नहीं किए जाएंगे, तब तक लेखन के सामने चुनौतियां बनी रहेंगी। डॉ. चेतन स्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। पुरस्कार समिति अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने राजस्थानी भाषा को आगे बढ़ाने में सोमाणी परिवार के प्रयासों की जानकारी दी।

व्यंग्य की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बुलाकी शर्मा ने अपने लेखकीय वक्तव्य में व्यंग्यात्मक अंदाज से उपस्थित लोगों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने कहा कि उनका लेखन आत्मकथात्मक है। अपनी कमियों को मैं ही उजागर नहीं करूंगा तो कौन करेगा। व्यंग्य की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए।

समारोह में लायन महावीर माली, डॉ. मदन सैनी, कमल पीपलवा, रूपचंद पारीक, श्रीप्रकाश मुन्ना, रामचन्द्र राठी, श्रीभगवान सैनी, महावीर सारस्वत, शूरवीर मोदी, मनोज डागा, तुलसीराम चौरड़िया, चांदरतन राठी, बाबूलाल लखोटिया, श्रीगोपाल राठी, श्यामसुन्दर लखोटिया, प्रकाश मूंधड़ा, ओम गुरावा, लक्ष्मीदेवी सोमानी और श्याम आर्य सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन साहित्यकार सत्यदीप ने किया तथा आभार बजरंग शर्मा ने व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM भजनलाल समेत दिग्गजों ने दी बधाई🟢 स्कूल के सामने लगे ट्रांसफार्मर से बच्चों की सुरक्षा को खतरा, हटाने की मांग🟢 बुलाकी शर्मा को मिला 41 हजार रुपए का चुन्नीलाल सोमाणी कथा पुरस्कार🟢 13 माह तक पादुका पूजन में जुटे रहे गुरु सेवक, उपहार और नकद राशि देकर किया सम्मान