#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM भजनलाल समेत दिग्गजों ने दी बधाई

By Next Team Writer

Published on:

विधायक सेवा केंद्र पर दिनभर लगा बधाई देने वालों का तांता, माताजी मंदिर में दर्शन और गौसेवा से की दिन की शुरुआत

NEXT 16 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत का जन्मदिवस सोमवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर विधायक सेवा केंद्र में बधाई देने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित केंद्र और प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने फोन पर शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

NEXT: माताजी मन्दिर में पूजा अर्चना की

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री हीरालाल नागर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक नेताओं ने विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।

माताजी मंदिर में दर्शन, गौशाला में की गौसेवा

जन्मदिवस पर विधायक सारस्वत ने दिन की शुरुआत आडसर बास स्थित श्री माताजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। यहां उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सरदारशहर रोड स्थित बाल गोपाल गौशाला पहुंचकर गौमाता को चारा और गुड़ खिलाया।

सेवा केंद्र में साफा-शॉल पहनाकर किया सम्मान

इसके बाद विधायक सेवा केंद्र में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर विधायक का स्वागत किया। केक कटवाकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान साफा और शॉल पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बधाई दी और विधायक ने सभी से आत्मीय मुलाकात की।

शाम को पुनरासर बालाजी के किए दर्शन

जन्मदिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में शाम को विधायक सारस्वत ने पुनरासर बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दिनभर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों से शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

बोले- क्षेत्र का विकास और जनसेवा प्राथमिकता

विधायक ताराचंद सारस्वत ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनसेवा और श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।

NEXT: विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिन के अवसर पर छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक धनेरू एवं नगर अध्यक्ष रजत कुमार आसोपा ने भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट कर के जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM भजनलाल समेत दिग्गजों ने दी बधाई🟢 स्कूल के सामने लगे ट्रांसफार्मर से बच्चों की सुरक्षा को खतरा, हटाने की मांग🟢 बुलाकी शर्मा को मिला 41 हजार रुपए का चुन्नीलाल सोमाणी कथा पुरस्कार🟢 13 माह तक पादुका पूजन में जुटे रहे गुरु सेवक, उपहार और नकद राशि देकर किया सम्मान