#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वार्ड 33 में कचरे के ढेर से रास्ता हुआ दुश्वार, लोगों ने पार्षद को मौके पर बुलाकर सुनाई खरी-खोटी, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

निजी बाड़ों से निकलकर गलियों में फैल रही गंदगी, चार मंदिरों के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी परेशान; पार्षद बोले- कई बार कहने के बावजूद बाड़ा मालिक नहीं कर रहे सफाई

NEXT 18 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड संख्या 33 में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया है। वार्ड की गलियों में लंबे समय से जमा कचरे के ढेर और निजी बाड़ों से फैल रही गंदगी ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को गलियों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह वार्ड के लोगों का धैर्य जवाब दे गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने वार्ड पार्षद हनुमान नाई को मौके पर बुलाया और उन्हें क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

वार्डवासियों ने पार्षद के सामने नाराजगी जताते हुए कहा कि गलियों में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। निजी बाड़ों में जमा गंदगी बाहर निकलकर रास्तों तक पहुंच रही है। इसके चलते पूरी गली में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना था कि लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चुनाव के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर किए गए दावे भी अब धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं।

चार मंदिरों के रास्ते पर गंदगी, सुबह से महिलाओं की रहती है आवाजाही

इस गली की समस्या इसलिए भी गंभीर है क्योंकि आसपास चार मंदिर स्थित हैं। इनमें से दो मंदिर हरिराम बाबा मंदिर और नामदेव जी मंदिर तो गली के बिल्कुल नजदीक हैं। यहां अलसुबह से ही आसपास के कई वार्डों की महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का इस रास्ते से आवागमन रहता है, लेकिन रास्ते में फैले कचरे और गंदगी के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले रास्तों की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

पार्षद बोले- कई बार बता चुके, बाड़ा मालिक नहीं कर रहे सफाई

मौके पर पहुंचे विकास मंच के वार्ड पार्षद हनुमान नाई ने लोगों की बात सुनी। उन्होंने सफाई नहीं होने के पीछे निजी बाड़ों के मालिकों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। पार्षद ने कहा कि संबंधित बाड़ा मालिकों को इस समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन उनकी हठधर्मिता के कारण सफाई नहीं हो पा रही है। इसके बाद पार्षद ने मौके से ही दोनों बाड़ों के मालिकों को फोन किया और उन्हें अपने-अपने बाड़ों की सफाई करवाने के लिए कहा।

वार्डवासियों का कहना है कि नगरपालिका को मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए तथा संबंधित बाड़ा मालिकों को पाबंद कर गंदगी का स्थायी समाधान करवाना चाहिए। लोगों ने मांग की है कि गलियों में जमा कचरे को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बने, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पाबंद किया जाए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहर के वार्डों में विकास कार्यों की उठी मांग, पार्षदों ने ईओ को सौंपे ज्ञापन; सफाई से लेकर सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग🟢 जांच से बचने के लिए कुवैत चला गया पति, पुलिस ने LOI जारी करवाकर भारत बुलाया; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आई नगरपालिका, वार्ड 33 में पहुंची सफाई टीम; जमादार ने करवाया कचरे का निस्तारण, देखें फ़ोटो🟢 वार्ड 33 में कचरे के ढेर से रास्ता हुआ दुश्वार, लोगों ने पार्षद को मौके पर बुलाकर सुनाई खरी-खोटी, देखें फ़ोटो🟢 आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया आंवले के वृक्ष का पूजन, सुख-समृद्धि की कामना की