#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जांच से बचने के लिए कुवैत चला गया पति, पुलिस ने LOI जारी करवाकर भारत बुलाया; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

By Next Team Writer

Published on:

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पत्नी का स्त्रीधन नहीं लौटाया, जांच में भी नहीं किया सहयोग; अपर सेशन न्यायाधीश ने माना- दोबारा जमानत मिलने पर शर्तों के उल्लंघन की आशंका

NEXT 18 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दहेज प्रताड़ना और स्त्रीधन हड़पने के मामले में आरोपी पति को जमानत नहीं मिल सकी। अनुसंधान के दौरान कुवैत चले जाने और पुलिस जांच में सहयोग नहीं करने को न्यायालय ने गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी को भारत बुलाने के लिए LOI जारी करवाया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। मामले में अपर सेशन न्यायाधीश राजपाल सिंह ने आरोपी योगेश कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी।

मामला सेरूणा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। परिवादिया संजू ने 12 मई 2022 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष परिवाद पेश किया था। इसमें बताया गया कि उसका विवाह 13 जुलाई 2016 को योगेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह में उसके माता-पिता ने दहेज का सामान दिया था, लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मांगने के बावजूद उसका स्त्रीधन भी वापस नहीं लौटाया गया।

न्यायालय के निर्देश पर सेरूणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच में आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए गए। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया था। इसके बावजूद आरोपी ने न तो स्त्रीधन सुपुर्द किया और न ही अनुसंधान में सहयोग किया।

कुवैत जाने पर जारी करवाया LOI

केस डायरी के अनुसार अनुसंधान के दौरान आरोपी बिना अनुमति कुवैत चला गया। इसके बाद उसे भारत बुलाने के लिए LOI जारी करवाया गया। भारत लौटने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर सकी। आरोपी 5 नवंबर 2026 से पुलिस एवं न्यायिक अभिरक्षा में है।

अभियोजन पक्ष ने जमानत का किया विरोध

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि उसे झूठा फंसाया गया है, कोई बरामदगी शेष नहीं है, उसका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और प्रकरण मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचारणीय है। वहीं अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने जमानत का विरोध करते हुए आरोपी के विदेश चले जाने और अनुसंधान में सहयोग नहीं करने को गंभीर आधार बताया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अपर सेशन न्यायाधीश राजपाल सिंह ने माना कि आरोपी का पूर्व आचरण न्यायालय के आदेश की अवहेलना वाला रहा है। साथ ही जमानत मिलने पर शर्तों के उल्लंघन की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इन परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय ने 17 नवंबर 2026 को आरोपी योगेश कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहर के वार्डों में विकास कार्यों की उठी मांग, पार्षदों ने ईओ को सौंपे ज्ञापन; सफाई से लेकर सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग🟢 जांच से बचने के लिए कुवैत चला गया पति, पुलिस ने LOI जारी करवाकर भारत बुलाया; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आई नगरपालिका, वार्ड 33 में पहुंची सफाई टीम; जमादार ने करवाया कचरे का निस्तारण, देखें फ़ोटो🟢 वार्ड 33 में कचरे के ढेर से रास्ता हुआ दुश्वार, लोगों ने पार्षद को मौके पर बुलाकर सुनाई खरी-खोटी, देखें फ़ोटो🟢 आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया आंवले के वृक्ष का पूजन, सुख-समृद्धि की कामना की