#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शहर के वार्डों में विकास कार्यों की उठी मांग, पार्षदों ने ईओ को सौंपे ज्ञापन; सफाई से लेकर सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग

By Next Team Writer

Published on:

वार्ड 37 में जनरेटर-अतिक्रमण हटाने, नालियों की मरम्मत और नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाया, वार्ड 3 में पेयजल, सड़क व रोड लाइट की मांग

NEXT 18 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के अलग-अलग वार्डों में मूलभूत सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के विकास को लेकर पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। बुधवार को वार्ड संख्या 37 के पार्षद अशोक कुमार सोनी तथा वार्ड संख्या 3 के पार्षद आईदान पारीक धनेरू ने पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी और अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे।

NEXT: पार्षद अशोक सोनी ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

जनरेटर और अवैध निर्माण हटाने की मांग

वार्ड 37 के पार्षद अशोक कुमार सोनी ने कालूबास स्थित पारीक भवन के पीछे वाली गली में सड़क के बीच रखे जनरेटर एवं अवैध निर्माण को हटवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे आमजन के आवागमन और रास्ते की साफ-सफाई में बाधा आ रही है। पार्षद ने संबंधित लोगों को शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों के दौरान सड़क पर कचरा और सामान नहीं डालने तथा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद करने की मांग भी की।

नेहरू पार्क में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाने का सुझाव

पार्षद सोनी ने कालूबास स्थित नेहरू पार्क की दीवारों पर राजस्थानी लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोककला एवं ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित चित्रकारी करवाने का प्रस्ताव दिया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित जागरूकता संदेश और चित्र बनवाने के लिए बजट स्वीकृत कर कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। सोनी ने कहा कि इससे पार्क का सौंदर्य बढ़ने के साथ बच्चों और युवाओं में सांस्कृतिक विरासत एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

टूटी नालियों की मरम्मत करवाने की मांग

वार्ड 37 के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं टूटी नालियों की समस्या उठाते हुए पार्षद ने निरीक्षण करवाकर मरम्मत और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण करवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है तथा गंदे पानी के जमाव और दुर्गंध की समस्या पैदा होती है।

वार्ड 3 में पेयजल, सड़क और रोड लाइट का मुद्दा

इसी क्रम में वार्ड संख्या 3 के पार्षद आईदान पारीक धनेरू ने भी अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में पेयजल व्यवस्था सुधारने, सड़क निर्माण करवाने और रोड लाइट लगाने की मांग की। उन्होंने इन कार्यों को वार्डवासियों की मूलभूत आवश्यकता बताते हुए शीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया।

NEXT: पार्षद आईदान पारीक ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहर के वार्डों में विकास कार्यों की उठी मांग, पार्षदों ने ईओ को सौंपे ज्ञापन; सफाई से लेकर सड़क, नाली और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग🟢 जांच से बचने के लिए कुवैत चला गया पति, पुलिस ने LOI जारी करवाकर भारत बुलाया; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आई नगरपालिका, वार्ड 33 में पहुंची सफाई टीम; जमादार ने करवाया कचरे का निस्तारण, देखें फ़ोटो🟢 वार्ड 33 में कचरे के ढेर से रास्ता हुआ दुश्वार, लोगों ने पार्षद को मौके पर बुलाकर सुनाई खरी-खोटी, देखें फ़ोटो🟢 आंवला नवमी पर महिलाओं ने किया आंवले के वृक्ष का पूजन, सुख-समृद्धि की कामना की