NEXT 30 जनवरी, 2025। मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा आडसर बास, वार्ड नं. 30 के श्री बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, राजकुमार जोशी, विनय दुगड़ और पंडित गोविंद प्रजापत ने दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात प्रखंड सत्संग प्रमुख तिलोक चंद प्रजापत ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या को श्रीडूंगरगढ़ के विभिन्न मंदिरों में सत्संग का आयोजन किया जाता है।

सत्संग में भजन प्रस्तुति हीरालाल शिखवाल और जनार्धन जोशी द्वारा दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर VHP के प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, नगर प्रचार प्रमुख भूषण करवा, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, बलबीर राजपुरोहित, रामस्वरूप प्रजापत, और दीनदयाल प्रजापत सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
सत्संग में मातृशक्ति की भी विशेष उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ लिया और प्रसाद ग्रहण किया।