NEXT 22 अप्रैल, 2025 श्रीडूंगरगढ़। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा एससी/एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने दलितों और वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा और समाज में समानता के लिए जीवन भर कार्य किया। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने अपने जीवन में अनेक सामाजिक भेदभाव झेले, लेकिन उन्होंने शिक्षा को अपना अस्त्र बनाया और हार नहीं मानी। आज हम उनके योगदान को सादर स्मरण करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें चेयरमैन मानमल शर्मा, प्रभारी सुभाष कमलिया, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गोस्वामी, श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोमासर मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, महिला मोर्चा कार्यकर्ता ममता देवी, पूर्व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मेघाराम मेघवाल, थानमल भाटी, मदन मेघवाल, बजरंगलाल सारस्वत, सरपंच जेठाराम भाम्भू, सरपंच भंवरसिंह झंझेऊ, सरपंच सीताराम मेघवाल, रतन सिंह जाखासर, समुंदर सिंह, संजय शर्मा, ओमनाथ जाखड़, जीतू माली, मोहननाथ सिद्ध, एडवोकेट ललित मारू, उत्तमनाथ सिद्ध, मूलनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, भरत सुथार, विक्रम सिंह, चाँदरत्न सेठिया, रामसिंह जागीरदार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, हेमराज भदानी, रोशन छींपा, मुमताज़ अली, आईदान पारीक, संदीप क़ायल, केके जांगिड, कन्हैयालाल स्वामी, भवानी सैनी, पूर्णमल स्वामी, अशोक माली, फतेहसिंह जांगिड, नानूराम स्वामी, गजू माली, पवन मोट, मांगीलाल पंचारिया, राजू नाई, मेघराज तावानियाँ, संदीप सिंह, सहीराम ज्यानी, महेन्द्र पुरोहित, गजानंद शर्मा, प्रेम राणासर, पृथ्वीराज पारीक, रेवंतसिंह, गणेश सोनी, मूलचंद इंदौरिया, नंदू नाई, हंसराज नैन, कन्हैयालाल गुरावा, आदूराम सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

