निराश्रित गौवंश मुक्त राजस्थान अभियान का आगाज, युवाओं ने गांव-ढाणी तक मुहिम पहुंचाने का लिया संकल्प
NEXT 11 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। निराश्रित गौवंश मुक्त राजस्थान अभियान को लेकर रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में संकल्प सभा हुई। इसमें युवाओं ने गौवंश की रक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट होकर अभियान को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। श्रीडूंगरगढ़ से शुरू हुई इस मुहिम का विस्तार पूरे राजस्थान में किया जाएगा और इसके लिए प्रदेशभर में यात्रा निकालने की योजना है।

सभा में लाला राजस्थानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के सम्मान और आस्था का प्रतीक हैं। गौ माता को उनका हक और उचित संरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा के साथ जीव सेवा और मानव सेवा भी जरूरी है। युवाओं को इन कार्यों में आगे आकर समाज में जागरूकता लानी चाहिए।
सभा में युवाओं ने निराश्रित गौवंश की रक्षा, सेवा और संरक्षण के लिए संकल्प लिया। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया। संकल्प सभा में उपस्थित युवाओं ने इस मुहिम को पूरे राजस्थान में विस्तार देने की प्रतिबद्धता जताई।
ये रहे उपस्थित: रामनिवास गावड़िया, सुरेश घोटिया, प्रकाश गांधी, रवि बारूपाल, गोपी किशन, रणधीर फौजी, योगेश सारस्वत, किशन पुरी, धर्मेंद्र सिंह, सोनू बारूपाल, जयप्रकाश सारण, त्रिलोक, राकेश सिद्ध ज्याणी, मदन सिद्ध ज्याणी और सीताराम सहित अन्य उपस्थित रहे।





























