NEXT 11 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर इस बार भक्ति के साथ संस्कृति और प्रतिभा के रंग भी देखने को मिलेंगे। कान्हा ज्वैलर्स और NEXT News (News Excellent Today) के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘नवरंग उत्सव 2026’ आयोजित किया जाएगा। “हर घर में भक्ति, हर मन में शक्ति, हर पीढ़ी में संस्कृति” की थीम पर आधारित इस आयोजन में नौ दिनों तक प्रतिदिन एक नई प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के माध्यम से हर दिन तीन विजेताओं का चयन ज्यूरी के द्वारा करके उन्हें अंतिम दिन पुरस्कार दिए जाएंगे।
उत्सव में घरों में घट स्थापना की आकर्षक HD तस्वीरों और एक मिनट तक के वीडियो से लेकर भजन, रंगोली, पारंपरिक परिधान और भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को मंच देने वाली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें बच्चों, युवाओं और परिवारों को अपनी रचनात्मकता और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों को प्रोत्साहित करने के साथ आमजन को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां NEXT के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा सकेंगी।
‘नवरंग उत्सव 2026’ के माध्यम से नवरात्रि के उल्लास को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल की जा रही है। कान्हा ज्वैलर्स और NEXT की इस संयुक्त पहल में भक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का संगम देखने को मिलेगा।





























