NEXT 21 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से चौथे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक स्टेशन रोड स्थित जाम्मा मस्जिद ग्राउंड में आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त जुटाने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
सेवादार आमिरखान ने ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकती है। “वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य है” संदेश के साथ युवाओं सहित सभी स्वस्थ लोगों से रक्तदान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।
शिविर का आयोजन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से तथा समस्त मुस्लिम समाज, श्रीडूंगरगढ़ के सौजन्य से किया जा रहा है।





















