#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में रामनवमी पर रविवार को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 5 मार्च, 2025। रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ शहर रविवार को आस्था के रंग में रंगने को तैयार है। रविवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में एक विशाल धर्मयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद तैयारियां कर ली हैं।

शनिवार को एडिशनल एसपी कैलाशदान संधु ने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचकर थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के साथ यात्रा मार्ग का मुआयना किया। मुख्य बाजार में पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संधु ने यात्रा मार्ग में आने वाले प्रमुख मकानों को ड्रोन से स्कैन कराने और मकान मालिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

सीओ निकेत पारीक ने बताया कि यात्रा के दौरान पूरी गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, जबकि ड्रोन से पल-पल की निगरानी की जाएगी। बीकानेर से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, आरएसी के जवान और ट्रैफिक पुलिस के दल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे, जो सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।

धर्मयात्रा के सम्मान में श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल ने रविवार दोपहर 2 बजे बाद बाजार बंद रखने का फैसला किया है। मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे धर्मयात्रा में भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।

शहर में उत्साह चरम पर है, और प्रशासन की तैयारी यह सुनिश्चित कर रही है कि यह आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप में संपन्न हो।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए