#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गुरु जीवन को देता है सही दिशा, नशे से दूर रहने का भी दिलाया संकल्प

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 3 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा) राजस्थान की ओर से गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य वक्ता महासंघ के पश्चिमी प्रांत प्रमुख प्रो. दिग्विजय सिंह शेखावत ने गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि जीवन मूल्यों का बोध कराकर व्यक्तित्व का निर्माण भी करता है। गुरु तत्व व्यक्ति को पशुता से मनुष्यता की ओर ले जाने का माध्यम है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवानाराम विश्नोई ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के प्रति जिज्ञासु बने रहने तथा जीवनभर अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं रूपरेखा हेम सिंह शेखावत ने प्रस्तुत की, जबकि प्रो. कुमुद जैन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नई किरण नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया। प्रो. दिग्विजय सिंह शेखावत ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए