#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुण्य स्मृति में सेवा का संकल्प: दो भामाशाह परिवारों ने तेरापंथ युवक परिषद को भेंट की व्हीलचेयर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की सेवा गतिविधियों को दो भामाशाह परिवारों के सहयोग से नई मजबूती मिली है। स्व. माणिकचंद-गट्टूदेवी नाहर एवं स्व. रतनचंद जैन डागा की पुण्य स्मृति में परिषद को दो व्हीलचेयर भेंट की गईं। परिषद ने इसे जरूरतमंद मरीजों की सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

हापुड़ निवासी स्व. माणिकचंद-गट्टूदेवी नाहर की पुण्य स्मृति में नवरतन कुमार, ललित कुमार, राकेश कुमार एवं नीरज कुमार नाहर परिवार ने एक व्हीलचेयर भेंट की। वहीं श्रीडूंगरगढ़ निवासी स्व. रतनचंद जैन डागा की पुण्य स्मृति में डागा परिवार ने दूसरी व्हीलचेयर प्रदान की। दोनों व्हीलचेयर ऑक्सीजन एवं नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक की प्रेरणा से परिषद को सौंपी गईं।

इस अवसर पर परिषद के मंत्री पीयूष बोथरा, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, सुमन पुगलिया, समाजसेवी महावीर माली, निर्मल पुगलिया, मोहनलाल सेठिया, तोलाराम पुगलिया सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

परिषद परिवार ने दोनों भामाशाह परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से सेवा कार्यों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऑक्सीजन एवं नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने समाज के अन्य भामाशाह परिवारों से भी सेवा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में परिषद को गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए बाइपैक (BiPAP) मशीन की सबसे अधिक आवश्यकता है और इसके लिए सहयोग की अपेक्षा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कुंतासर में पेयजल संकट पर सख्त हुए प्रभारी सचिव, 3 दिन में खराब ट्यूबवेल दुरुस्त करने के निर्देश🟢 पुण्य स्मृति में सेवा का संकल्प: दो भामाशाह परिवारों ने तेरापंथ युवक परिषद को भेंट की व्हीलचेयर🟢 भामाशाहों का शिक्षा के प्रति सराहनीय योगदान, राजकीय स्कूल को भेंट किए चार पंखे🟢 पंचायत-निकाय चुनाव समेत 7 मांगों को लेकर कल सत्याग्रह, तहसील कार्यालय के बाहर जुटेंगे कांग्रेसी🟢 मोमासर के पवन प्रजापत बने सीबीईओ कार्यालय में आरपी, दो सामाजिक संगठनों ने साफा पहनाकर किया सम्मान