NEXT 30 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव रिड़ी में विद्युत दुर्घटना में मृत हुए कल्याणसर पुराना निवासी मुन्नीराम पुत्र भागीरथ महिया के परिजनों को विद्युत निगम की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मृतक की पत्नी सुमन को कंपनसेशन (मुआवजा) के रूप में 5 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।
सहायक अभियंता (एईएन) चंद्रेश कुमार ने मृतक की पत्नी सुमन को सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विद्युत दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद नियमानुसार यह मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके। इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।





















