#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सीमांकन के बाद लगी पत्थरगढ़ी की पट्टियां तोड़ने का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला; तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में कृषि भूमि के सीमांकन के बाद लगाई गई पत्थरगढ़ी की पट्टियां तोड़ने का मामला न्यायालय पहुंच गया है। खातेदार मनोहर सिंह राजपुरोहित ने अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीडूंगरगढ़ के समक्ष परिवाद पेश कर तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

परिवाद के अनुसार, मनोहर सिंह की गांव आडसर पुरोहितान स्थित खातेदारी कृषि भूमि के सीमांकन को लेकर उपखंड अधिकारी के आदेश पर 11 मई 2026 को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में पत्थरगढ़ी कर राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सीमा चिन्ह स्थापित किए थे।

परिवादी का आरोप है कि सीमांकन के दौरान मोहन सिंह राजपुरोहित और अजीत सिंह राजपुरोहित के मकान तथा नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित के बाड़े का कुछ हिस्सा अतिक्रमण में पाया गया था। 22 मई को जब वह खेत पर पहुंचा तो संबंधित स्थानों पर लगी पत्थरगढ़ी की पट्टियां गायब थीं। तलाश करने पर पट्टियां ठाकुरजी मंदिर के पास टूटी हुई अवस्था में मिलीं।

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि मोहन सिंह, नरेन्द्र सिंह और अजीत सिंह अथवा उनके सहयोगियों ने जानबूझकर राजस्व विभाग की ओर से लगाई गई पट्टियों को तोड़ दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अब खुद की बाइक का सपना होगा साकार: न्यू दीप बाइक जंक्शन लेकर आया किफायती दामों पर रेपो बाइक्स की बड़ी रेंज🟢 एक सहमति… और खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, ग्रामीण सेवा शिविर में पांच काश्तकारों का मौके पर हुआ बंटवारा🟢 बिग्गा में PNB का कृषि महाअभियान: ₹60 करोड़ के ऋण प्रस्ताव मिले, 21 किसानों को ₹8 करोड़ के ऋण स्वीकृत🟢 मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन, 12.8 किलो डोडा चूरा-पोस्त के साथ तस्कर दबोचा🟢 नशे के खिलाफ एडीजे कृष्णकांत की कोर्ट सख्त: मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामलों में आरोपियों को नहीं मिली राहत🟢 सीमांकन के बाद लगी पत्थरगढ़ी की पट्टियां तोड़ने का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला; तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग🟢 जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा जयपुर पहुंचा, विधायक सारस्वत ने शिक्षा मंत्री से मांगे नए भवन🟢 ट्रांसफर लिस्ट में ‘MLA KA O KHATAM KERNE K LIYE’ लिखते ही मचा बवाल, आईटी विभाग की चूक हुई वायरल, देखें लिस्ट