#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ से विदा हुए सहायक वन संरक्षक, बोले- यहां वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन की अपार संभावनाएं, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

आपणों गांव सेवा समिति ने दिया भावभीना सम्मान, कहा- संस्था की कार्यशैली दूसरे संगठनों के लिए बन सकती है मिसाल

NEXT 19 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आपणों गांव सेवा समिति के बैनर तले सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह को रविवार को भावभीनी विदाई दी गई। श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण स्थित भवन में आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

समारोह में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, मनोज कुमार डागा, शिक्षाविद रूपचंद सोनी, आपणों गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित तथा रेंजर सुभाष वर्मा मंचासीन रहे। वक्ताओं ने कहा कि सत्यपाल सिंह ने अपने कार्यकाल में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया।

विदाई समारोह में भावुक हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और पौधरोपण के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से पर्यटन को भी विकसित किया जा सकता है। उन्होंने आपणों गांव सेवा समिति की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था समाजसेवा का ऐसा मॉडल है, जो अन्य स्वयंसेवी संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत और केस स्टडी बन सकता है।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने सम्मान पत्र का वाचन करते हुए सत्यपाल के सकारात्मक सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आभार ज्ञापन मनोज कुमार डागा ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी अपने संबोधन में सत्यपाल सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में वनपाल हरिकिशन, रामकुमार, वनरक्षक सीताराम सिद्ध, द्रौपदी, शूरवीर मोदी, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद रमेश शर्मा ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 OBC सर्वे में ‘सिद्ध’ जाति का विकल्प नहीं, समाज ने उठाई आवाज: अलग प्रविष्टि की मांग, आयोग के नाम भेजा ज्ञापन🟢 छात्रावासों में पढ़ाई मजबूत करने की पहल: विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगेंगी, 27 जुलाई तक आवेदन🟢 17 अगस्त को निकाय, 23 सितंबर को पंचायत चुनाव की घोषणा: हाईकोर्ट में सरकार ने बताया शेड्यूल, 15 नवंबर तक मतदान संभव🟢 विदेशी भाषा सीखने का मौका: महारानी सुदर्शन कॉलेज में स्पेनिश कोर्स शुरू, छात्राओं को करियर के नए अवसर मिलेंगे