NEXT 19 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सातलेरा-बाना मार्ग पर रेलवे लाइन के पास 22 अगस्त, शनिवार को वीर बिग्गाजी महाराज के नाम विशाल संगीतमय जागरण होगा। जागरण में राजकुमार एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आयोजक समिति के किशोर कुमार तावनियां ने बताया कि सातलेरा से करीब तीन किलोमीटर दूर होने वाले जागरण में सातलेरा के साथ बिग्गा, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, बाना सहित आसपास की खेत-ढाणियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। किसानों की ओर से सामूहिक रूप से आयोजित इस जागरण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
श्रद्धालुओं के लिए चाय-पानी व महाप्रसाद की व्यवस्था
जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आयोजक समिति की ओर से चाय, पानी और महाप्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन को लेकर आसपास के गांवों और ढाणियों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।





















