#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

15 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर, शहर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

By Next Team Writer

Published on:

नागरिक विकास परिषद की बैठक में एम्बुलेंस, लेंस प्रत्यारोपण शिविर और अस्पताल के पास जल निकासी सहित कई जनहित के मुद्दों पर लिए निर्णय

NEXT 4 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नागरिक विकास परिषद श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को एनवीपी भवन में अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सेवा गतिविधियों और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिषद ने 15 अगस्त को स्व. मोतीलाल तापड़िया की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा सितंबर के पहले सप्ताह में शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भाषण, चित्रकला और कविता प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया।

परिषद मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि स्व. मोतीलाल तापड़िया के परिजनों के आर्थिक सहयोग से एनवीपी भवन में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत को बनाया गया है। वहीं सांस्कृतिक मंत्री के.एल. जैन ने बताया कि प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य शहर की छिपी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। इसके लिए के.एल. जैन, मनोज गुसाईं और विशाल को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने राजकीय उप जिला अस्पताल के पास जल निकासी की समस्या का मुद्दा उठाते हुए पालिका प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से समाधान कराने का प्रस्ताव रखा। पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा विधायक कोष से घोषित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद है।

अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया ने बताया कि कोरोना काल के बाद क्षेत्र में संस्थागत लेंस प्रत्यारोपण शिविर नहीं लग पाया है। परिषद ने इसके लिए जिला कलक्टर से अनुमति जारी करने का आग्रह किया है। बैठक में परिषद के संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी ने युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने के लिए नए सेवा प्रकल्प शुरू करने का सुझाव दिया।

बैठक में विजयराज सेठिया, भंवरलाल भोजक, संजय कर्वा, ललित बाहेती, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, बालचंद शर्मा और मनोज गुसाईं सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 3 मेडिकल स्टोर्स सहित जिले में 5 के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं अनियमितताएं🟢 15 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर, शहर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच🟢 बार-बार की ट्रिपिंग से मिलेगी राहत: धोलिया जीएसएस पर लगेगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति होगी ज्यादा सुचारु🟢 राजकीय महाविद्यालय में गुरु का सम्मान, युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख🟢 हादसे की सूचना के 40 मिनट बाद पहुंचे डॉक्टर, सेवा समिति ने जताई नाराजगी; कार्रवाई की मांग🟢 सालासर फांटे के पास दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी पीबीएम रेफर🟢 ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन के आंदोलन में उतरेगी सेवा समिति: 5 अगस्त के जन आंदोलन में निभाएगी सक्रिय भूमिका🟢 4 अगस्त का इतिहास: भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ से लेकर किशोर कुमार के जन्म तक कई घटनाओं का साक्षी