#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

देशभर में बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का मान, अब अपने शहर में होगा संतोष पारख का सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित संतोष पारख का श्रीडूंगरगढ़ में 2 अगस्त को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके सम्मान में श्री ओसवाल पंचायत भवन, कालूबास में भव्य समारोह आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

NEXT: राज्यपाल जयपुर में पारख को सम्मान प्रदान करते हुए

आयोजकों ने बताया कि श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्वर्गीय बच्छराज पारख के पुत्र संतोष पारख को जयपुर में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े के द्वारा राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनकी इस उपलब्धि पर अब श्रीडूंगरगढ़ के श्री ओसवाल पंचायत सहित सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

संतोष पारख की उपलब्धि पर राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतन पारख, श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया, अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश राठी, समाजसेवी रामदेव बोहरा, राजगुरु पं. देवीलाल उपाध्याय, अशोक बैद, नरेंद्र डागा, आशीष जाड़ीवाल, मनीष कुमार नौलखा सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पारख की सफलता ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।

आयोजकों के अनुसार समारोह में समाज के प्रबुद्धजन, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए