#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में चुनावी मैदान से हटने लगे प्रत्याशी: आज 7 निर्दलीयों ने वापस लिए नामांकन, कल 3 बजे तक अंतिम मौका

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 सितंबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव-2026 में नाम वापसी के साथ ही चुनावी मैदान की तस्वीर बदलने लगी है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में 7 निर्दलीय अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने इसकी पुष्टि की।

नामांकन वापस लेने वालों में वार्ड नंबर 6 से कमला देवी, वार्ड नंबर 27 से गुड़ी देवी, वार्ड नंबर 18 से संतोष, वार्ड नंबर 8 से मघराज, विकास कुमार और सुरेंद्र तथा वार्ड नंबर 26 से सीमा देवी शामिल हैं।

रिटर्निंग अधिकारी मित्तल ने बताया कि नाम वापसी का अंतिम दिन गुरुवार है और दोपहर 3 बजे तक ही अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 4 सितम्बर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों में चुनावी मुकाबलों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी और इसके साथ ही प्रचार अभियान भी जोर पकड़ने की संभावना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 महाविद्यालय में सफाई अभियान के साथ पौधारोपण: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश🟢 मौसम बदला तो नगरपालिका हुई अलर्ट: घूमचक्कर से मुख्य बाजार तक नालियों में कीटनाशक छिड़काव शुरू🟢 श्रीडूंगरगढ़ में चुनावी मैदान से हटने लगे प्रत्याशी: आज 7 निर्दलीयों ने वापस लिए नामांकन, कल 3 बजे तक अंतिम मौका🟢 100 रुपए के शपथ पत्र पर 35 प्रत्याशियों ने ली वफादारी की शपथ: विकास मंच के प्रति निष्ठा और कस्बे के हित में काम करने का संकल्प