NEXT 2 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान महिला नीति-2021 के तहत बुधवार को एक दिवसीय पर्यावरण जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और पौधारोपण कर हरित वातावरण का संदेश दिया गया। प्राचार्य अमित तंवर ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के साथ अपने शहर को भी स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजस्थान महिला नीति की प्रभारी शुभनंदिनी ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।




















